नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू कि अध्यक्षता में जिला साहू संघ बलौदाबाजार का प्रथम बैठक सम्पन्न

SARJU PRASAD SAHU

December 22, 2025

रिकोकला । प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ निरेन्द साहू जी के मार्गदर्शन से जिला साहू संघ बलौदाबाजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील साहू कि अध्यक्षता में साहू भवन बलौदाबाजार में प्रथम बैठक आहूत कि गई।

बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने सर्वप्रथम सभी तहसील, परिक्षेत्र, नगर से आगे पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओ का पुनः अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित व आभार प्रकट किया। साथ ही सभी का परिचय कराया।

तदोपरांत जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ कि ओर से प्राप्त दिशानिर्देशानुसार आगामी 7 तारीख को भक्त माता राजिम कि जयंती पर्व हेतु सभी तहसील, परिक्षेत्र, नगर के निर्वाचित पदाधिकारियों को विशेष दायित्व दिए गए है जिसका परिपालन आपको बढ़कर एवं उत्साह के साथ पूरा करना है।

राजिम जयंती का पर्व साहू समाज के अद्भुत इतिहास एवं सेवा भावना, सदाचार, समरसता व त्याग का प्रतिक है और इसे हमें भव्य व बड़े रूप मे मानाने प्रत्येक वर्ष कि ही भांति इस वर्ष भी आवश्यकता है। और यह दायित्व हमें भक्त माता राजिम कि. कृपा से प्राप्त हुआ है।

जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने आगे हमें बताया कि यह बैठक सो विषयों के आधार पर आहूत कि गई है प्रथम राजिम जयंती एवं द्वितीय नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समोरह जिसके विषय में उनके द्वारा सभी निर्वाचीत पदाधिकारियों से एक-एक करके राय मशवरा भी लिया गया।

जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने मिडिया को बताया कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द हम भव्य व ऐतिहासिक रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करेंगे जिसमें हमारे समाज के गौरव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी कि मुख्य आतिथी के रूप में उपस्थिति होगी साथ ही समाज के प्रत्येक विधायक, पूर्व विधायक सांसद, पूर्व सांसद मंत्री,पूर्व मंत्री कि उपस्थिति हेतु तैयारी चल रही है।

सुनील साहू ने आगे बताया कि जनवरी माह में राजिम जयंती पश्चात 10 तारीख के उपरांत शपथ ग्रहण समरोह का आयोजन करेंगे जिसमें तमाम तहसील अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के मंशा अनुरूप भव्य व ऐतिहासिक रूप से समरोह का आयोजन होगा।

बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, संगठन सचिव सुशील साहू, महिला संगठन सचिव अनुपा साहू सहित तमाम तहसील, परिक्षेत्र नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों कि उपस्थिति रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment