तृतीय लिंग व्यक्तियों के पुनर्वास एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित

TEJASWI NATH SONI

December 19, 2025

बलौदाबाजार, 19 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद पंचायत भाटापारा में तृतीय लिंग व्यक्तियों के पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला का उद्देश्य तृतीय लिंग समुदाय को उनके संवैधानिक अधिकारों, शासकीय योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित तृतीय लिंग व्यक्तियों को तृतीय लिंग परिचय पत्र (ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड) की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे पहचान पत्र बनवाकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

कार्यशाला में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई तथा स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन तृतीय लिंग व्यक्तियों के सामाजिक समावेशन, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण सुश्री सिनीवाली गोयल एवं प्रोग्राम मैनेजर कु. दशोदी सिंह पैंकरा की उपस्थिति रही। उन्होंने तृतीय लिंग समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए विभागीय प्रयासों की जानकारी दी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment