बलौदाबाज़ार, 16 दिसंबर 2025/
ज़िला मुख्यालय बलौदाबाज़ार स्थित योग भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ज़िला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस महोत्सव में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 193 युवाओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं नवाचार से जुड़ी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (बिलासपुर) में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केसरवानी द्वारा किया गया।
खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर ने जानकारी दी कि युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता को मंच प्रदान करना एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है। महोत्सव में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड जैसी अनेक विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे—
सामूहिक लोकनृत्य: तामेश्वरी एवं साथी – प्रथम
सुआ नृत्य: कही देबे संदेश समिति, पलारी – प्रथम
लोकगीत: हितेश वैष्णव समूह – प्रथम, सरगम म्यूज़िक – द्वितीय
वाद-विवाद: दीपक कुमार तिवारी – प्रथम, श्रद्धा त्रिपाठी – द्वितीय
कहानी लेखन: श्रेया मिश्रा – प्रथम, पुष्पांजली देवांगन – द्वितीय
चित्रकला: सौम्या देवांगन – प्रथम, योगेश निर्मलकर – द्वितीय
कविता लेखन: चंदन निर्मलकर – प्रथम, गोदावरी साहू – द्वितीय
नवाचार: गुरुकुल स्कूल बलौदाबाज़ार – प्रथम
एकांकी नाटक: शासकीय हाई स्कूल चरौदा – प्रथम
पारंपरिक वेशभूषा: सोनल वर्मा – प्रथम, नसरीन मिश्रा – द्वितीय
रॉक बैंड: अंबुजा विद्यापीठ – प्रथम, स्वर एस.ओ.सी. – द्वितीय
प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वंदना तिवारी, शिव कुमार बांधे, ईश्वर लाल साहू, हरबंश निषाद, शमनी सिंह ठाकुर, चंद्रप्रभा ध्रुव, अनुराधा श्रीवास्तव, आमिर हैदर, योगेश थोराट, सी.आर. साहू, अरुण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।