बेमेतरा। सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर अश्लील गालियां देकर वीडियो/सामग्री वायरल करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील गालियां देते हुए सामग्री वायरल करने वाले अकाउंट की पहचान की। जांच में उक्त सोशल मीडिया आईडी सुमित विरानी के नाम से संचालित पाई गई। इसके बाद आरोपी सुमित विरानी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आरोपी के कब्जे से एक पुराना मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, जब्त किया गया है। आरोपी सुमित विरानी, पिता बच्चू मल विरानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेमेतरा (हाल पता तोरवा थाना, जिला बिलासपुर) को दिनांक 11.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील, गाली-गलौज या अपमानजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जेल, जुर्माना या दोनों प्रकार की सजा का प्रावधान है। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ करने की सलाह दी गई है।
#BemetaraPolice #CityKotwaliBemetara #SocialMediaCrime #CyberCrimeCG #ChhattisgarhPolice# OnlineAbuse #SocialMediaSafety #CrimeNewsCG #PoliceAction #DigitalLaw