सोनहत महाविद्यालय में स्वदेशी संकल्प और ‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ पर जागरूकता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

SARJU PRASAD SAHU

December 12, 2025

कोरिया। आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत सोनहत महाविद्यालय में आज स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने, कारीगरों को प्रोत्साहन देने तथा स्वदेशी संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा मंडल महामंत्री मनोज साहू ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रमेश तिवारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष दिलीप राजवाड़े, जयप्रकाश राजू साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

‘एक राष्ट्र–एक चुनाव’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित

सोनहत महाविद्यालय में एक राष्ट्र–एक चुनाव की अवधारणा को जन-समर्थन दिलाने के लिए व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। छात्रों को इस व्यवस्था से होने वाले संभावित लाभों—जैसे चुनावी खर्च में कमी, प्रशासनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और विकास कार्यों में निरंतरता—की जानकारी दी गई।

मनोज साहू ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत होगी, जिससे देश के विकास कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ेगी। अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment