बलौदाबाजार, 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर ने संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि को मृतक के वैध वारिस के बैंक खाते में तत्काल जमा कराया जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल तहसील के ग्राम दौनाझर निवासी अमरनाथ सिंह (पिता– सुखसिंह पैकरा) की महानदी के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के अनुसार आपदा में मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के नियम के अंतर्गत मृतक की पत्नी जयकुमारी को 4 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।