बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में होगा “सिटिज़न साइंस बर्ड सर्वे 2026” राष्ट्रीय स्तर पर तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण — 12 राज्यों से पहुँचे 135 प्रतिभागी आवेदन

TEJASWI NATH SONI

December 11, 2025

बलौदाबाजार, 11 दिसम्बर 2025/ बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में जैव–विविधता संरक्षण को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “सिटिज़न साइंस बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन वनमंडलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील के निर्देशन में किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य—

  • छत्तीसगढ़ के पक्षी–विविधता का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण,

  • नागरिक वैज्ञानिकों (Citizen Scientists) की भागीदारी को बढ़ावा देना,

  • और दीर्घकालिक संरक्षण रणनीतियों को मजबूत करना है।

बारनवापारा अभयारण्य अपने मिश्रित परिदृश्य—घने वन, घासभूमि, जल स्रोत और प्राकृतिक आवासों के कारण—पक्षी अध्ययन के लिए देशभर में एक आदर्श स्थल माना जाता है।

12 राज्यों से मिली भारी प्रतिक्रिया

कार्यक्रम के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला उत्साह अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। अब तक कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ सहित देश के 12 राज्यों
आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल—
के पक्षीविज्ञान प्रेमी तथा शोधकर्ता शामिल हैं।

यह व्यापक सहभागिता दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता के प्रति देशभर में रुचि तीव्र गति से बढ़ रही है और बारनवापारा अभयारण्य राष्ट्रीय संरक्षण मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।

15 दिसम्बर तक करें पंजीकरण

सर्वेक्षण में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण हेतु लिंक: https://bit.ly/48ebh9m (या फ्लायर पर उपलब्ध QR कोड स्कैन करें)

डेटा होगा वैश्विक डाटाबेस से जुड़ा

यह आयोजन Birds & Wildlife of Chhattisgarh के सहयोग तथा विश्व–प्रसिद्ध प्लेटफार्म eBird के तकनीकी समर्थन से किया जा रहा है।
प्रतिभागियों द्वारा जुटाई गई सूचनाएँ वैश्विक वैज्ञानिक डाटाबेस का हिस्सा बनेंगी, जो भविष्य की संरक्षण नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करेंगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment