
बलौदाबाजार 11 दिसंबर 2025 कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को टुंड्रा और भाटापारा तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए 401 कट्टा अवैध धान और 19 कट्टा चावल जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, तहसील टुंड्रा के ग्राम हसुआ में संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। केसरवानी की दुकान से 100 कट्टा धान, अशोक केसरवानी के यहां से 40 कट्टा धान, जबकि चूड़ामणि साहू के घर से 186 कट्टा धान और 19 कट्टा चावल जब्त किया गया। सभी जब्त सामग्री ग्राम पंचायत हसुआ के सरपंच को सुपुर्द की गई।
इसके अलावा, तहसील भाटापारा के ग्राम बोरसी में यदुनंदन किराना दुकान से 75 कट्टा अवैध धान जब्त कर ग्राम पटेल को सौंपा गया। साथ ही धान खरीदी केंद्र खैरी का भी राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।
कार्रवाई में एसडीएम कसडोल रामरतन दुबे, तहसीलदार युवराज कुर्रे, नायब तहसीलदार प्रेमा किसपोट्टा और अभिषेक अग्रवाल शामिल रहे।