बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस दिनांक 08.12.2025 जिले के ग्राम हटौद स्थित फायरिंग रेंज में आज वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शामिल होकर एके-47, इंसास, एसएलआर और 9 एमएम पिस्टल से फायरिंग कर टारगेट पर निशाना साधा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में हर वर्ष चांदमारी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की फायरिंग दक्षता को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्वचालित हथियारों से टारगेट निर्धारित कर किए गए अभ्यास से पुलिस बल की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होता है।
वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक निधि नाग, कौशल किशोर वासनिक, अपूर्वा क्षत्रीय, राजेश श्रीवास्तव और अमृत कुजूर ने भी फायरिंग कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
आज आयोजित इस प्रशिक्षण में राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 94 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने पुलिस बल की तैयारी और सामरिक क्षमता को और मजबूत किया है।
