अवैध धान पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : एक ही दिन में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त अब तक 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त — कोचियों–बिचौलियों में हड़कंप

TEJASWI NATH SONI

December 6, 2025

बलौदाबाजार, 6 दिसम्बर 2025/
कलेक्टर दीपक सोनी के कड़े निर्देशों के तहत अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को सिर्फ एक दिन में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया। लगातार कार्रवाई से जिलेभर में कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक दिन में 5 बड़ी कार्यवाहियाँ — 2052 कट्टा धान जब्त
प्रशासन द्वारा विभिन्न तहसीलों में दबिश के दौरान निम्न कार्रवाई की गई—

🔹 भाटापारा तहसील – अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जाए जा रहे
800 कट्टा अवैध धान जब्त

🔹 सोनाखान तहसील – ग्राम बया
→ विकास ट्रेडर्स से 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त

🔹 पलारी तहसील – ग्राम ओड़ान
→ दिनेश चंद्राकर गोदाम से 305 कट्टा धान जब्त

🔹 कबीर ट्रेडर्स, भवानीपुर
46 कट्टा धान जब्त

🔹 बलौदाबाजार तहसील – मुलशंकर ट्रेडर्स, पनगांव
51 कट्टा धान जब्त

1 नवंबर से अब तक — 70 प्रकरण, 2664.54 क्विंटल धान जब्त
जिले में अवैध धान रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर से 5 दिसंबर तक:

70 प्रकरण दर्ज
2664.54 क्विंटल अवैध धान ज़ब्त

प्रशासन की लगातार कड़ी निगरानी और चेकपोस्टों पर सख्त जांच से कोचियों-बिचौलियों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी समाप्त होने तक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment