देवरघटा।आज मंगलदीप माडल क्लस्टर धुरकोट के अंतर्गत बालाजी ग्राम संगठन देवघटा में जेंडर को लेकर वृहद स्तर पर बैठक किया गया ,इस बैठक में महिलाओं की बराबर पहुंच, और बराबर के अवसर, एक साथ ,एक आवाज ,समानता के लिए संकल्प का आगाज, बैठक में बोलूं ,सभा में बोलूं सभा में कहूं ,अपनी बात अपनी सोच, मेरी आवाज ,मेरा वजूद ,इस विषय पर जेंडर अंतर्गत जेंडर समानता पर राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 के तहत यह अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा ,इसके अंतर्गत आज बालाजी ग्राम संगठन देवरघटा में यह कार्यक्रम रखा गया ,कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता जेंडर बीआरपी अनिता घृतलहरे ने किया ,तथा जेंडर समानता को लेकर सभी ने मिलकर एक शपथ भी लिया ,इस कार्यक्रम में जेंडर बीआरपी केकती महंत भी उपस्थित थी ,आरबी के सत्यभामा साहु,सीनियर सीआरपी ममता साहू सक्रिय महिला रजनी पांडे और दुर्गेश्वरी वैष्णव ,कृषि सखी गुंजन बर्मन , लेखा बर्मन ,जानकी ,सुनीता साहू ,सरस्वती ,जानकी,सुकवरॎा,सहित बालाजी बी ओ देवरघटा की सभी पदाधिकारी एवं ई सी सदस्य उपस्थित थे।
