नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाई गई — जिलेभर में सामूहिक शपथ, लाइव प्रसारण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

TEJASWI NATH SONI

November 19, 2025

5th Anniversary of Nasha Mukt Bharat Abhiyan Observed in Balodabazar with Mass Oath and Live Broadcast

बलौदाबाजार, 19 नवम्बर 2025/
शासन के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के 5वें स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (पंजाब) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।


सामूहिक शपथ — QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त

अतिथियों ने पहले स्वयं नशा मुक्ति शपथ ली और फिर सभी उपस्थितजनों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में—

  • ऑनलाइन QR कोड स्कैन करके शपथ

  • ऑफ़लाइन सामूहिक शपथ
    दोनों प्रक्रियाओं से जागरूकता अभियान को गति दी गई।


स्कूल–कॉलेज–कार्यालयों में भी हुई शपथ

जिलेभर में—

  • सरकारी कार्यालयों

  • महाविद्यालयों

  • स्कूलों

  • पंचायत भवनों

में भी एकसाथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही हाल ही में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में आए सभी खिलाड़ियों ने भी नशामुक्त भारत अभियान की शपथ ली।


पेंशनर हितग्राहियों का DLC पंजीकृत सत्यापन भी हुआ

कार्यक्रम के साथ-साथ पेंशनर हितग्राहियों के DLC (Digital Life Certificate) सत्यापन की सुविधा भी प्रदान की गई, जिससे वृद्ध एवं पेंशनधारी नागरिकों को राहत मिली।


कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी

इस अवसर पर जिला पंचायत CEO सुश्री दिव्या अग्रवाल,
समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक सिनीवाली गोयल,
तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment