मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) 2025 की प्रक्रिया — फॉर्म भरने, दस्तावेज़, कार्यक्रम आदेश और कसडोल नगर पंचायत की SIR 2003 सूची

TEJASWI NATH SONI

November 19, 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि मानकर विशेष गहन पुनरीक्षण के निर्देश दिए

बलौदाबाजार/कसडोल, 18 नवंबर 2025/
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश संख्या 23/2025-ERS (Vol-II), दिनांक 27 अक्टूबर 2025 के अनुसार देशभर के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2025) की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में भी यह प्रक्रिया 01 जनवरी 2026 की योग्यता तिथि के आधार पर संचालित की जा रही है।

इस क्रम में कसडोल नगर पंचायत में भी मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।


🗓️ SIR-2025 का आधिकारिक कार्यक्रम (भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार)

क्र. प्रक्रिया तिथि
1 तैयारी, प्रशिक्षण, प्रिंटिंग 28 अक्टूबर – 03 नवम्बर 2025
2 घर–घर भ्रमण व गणना कार्य (Enumeration) 04 नवम्बर – 04 दिसम्बर 2025
3 मतदान केंद्रों का पुनर्गठन/रैशनलाइजेशन 04 दिसम्बर 2025 तक
4 मसौदा मतदाता सूची तैयार करना 05 – 08 दिसम्बर 2025
5 मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025
6 दावे/आपत्तियाँ (Form-6, 7, 8) जमा 09 दिसम्बर – 08 जनवरी 2026
7 सुनवाई, सत्यापन, अंतिम निर्णय 09 दिसम्बर – 31 जनवरी 2026
8 अंतिम मतदाता सूची की अनुमति/स्वीकृति 03 फरवरी 2026 तक
9 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 फरवरी 2026

📌 फॉर्म भरने के लिए आवश्यक जानकारी व नियम (जैसा आदेश में वर्णित है)

1️⃣ Enumeration Form (घर–घर सर्वे) में क्या अपडेट किया जाएगा?

BLO (मतदान स्थल अधिकारी) घर–घर जाकर—

  • मतदाता का नाम, EPIC नंबर

  • आधार नंबर (ऐच्छिक)

  • जन्मतिथि

  • माता/पिता/पति का नाम

  • मोबाइल नंबर

  • पिछली SIR में किस बूथ पर नाम था

  • वर्तमान पते की पुष्टि

फॉर्म में पुरानी फोटो भी प्रीप्रिंटेड होगी, और BLO नई फोटो चिपकवाकर अपडेट करेगा।


2️⃣ दस्तावेज़ों का सत्यापन कब और कौन से?

गणना चरण में BLO कोई दस्तावेज़ नहीं लेगा।
दस्तावेज़ केवल तभी लगेंगे—

  • जब मसौदा सूची के बाद ERO नोटिस भेजेगा

  • या जब मतदाता का डेटा पूर्व सूची से नहीं मिल पाएगा

जन्म तिथि और जन्म स्थान सिद्ध करने वाले प्रमुख दस्तावेज़:
(आदेश Annexure-III, IV अनुसार)

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट

  • शिक्षा बोर्ड का प्रमाण पत्र

  • परिवार रजिस्टर

  • जाति प्रमाण पत्र

  • सरकारी विभाग का पहचान पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • भूमि/आवास आवंटन पत्र आदि


3️⃣ नए मतदाताओं के लिए BLO साथ रखेगा

  • कम से कम 30 Form-6 (नया वोटर रजिस्ट्रेशन)

  • घोषणा पत्र (Declaration Form)

जो भी नया मतदाता बनना चाहता है, BLO तुरंत फॉर्म उपलब्ध कराएगा।


📌 SIR में शामिल महत्वपूर्ण संशोधन (ECI आदेश के अनुसार)

  • BLO अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत मतदाताओं का संभावित कारण नोट करेगा।

  • बूथ–वार “संभावित हटाए जाने वाले मतदाता” की सूची पंचायत/नगर पंचायत कार्यालय में चिपकाई जाएगी।

  • जिलों की वेबसाइट पर इन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।

  • ERO बिना दस्तावेज़ मांगे Enumeration Form स्वीकार करेगा।

  • नए मतदाताओं के लिए अग्रिम आवेदन 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर 2026 हेतु भी स्वीकार किए जाएँगे।

कसडोल नगर पंचायत की SIR 2003 सूची उपलब्ध

कसडोल नगर पंचायत की SIR-2003 वाली पुरानी मतदाता सूची

KASDOL NAGAR PANCHAYAT 2003 SIR SUCHI

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment