पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने वाली महिला महाराष्ट्र से गिरफ्तार — जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता

TEJASWI NATH SONI

November 14, 2025

जशपुर जिले में दिल दहला देने वाले हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर घर में छोड़कर फरार हुई महिला मंगरीता भगत को जशपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

🟥 घटना — ग्राम भिंजपुर, थाना दुलदुला

दिनांक 09.11.2025 को ग्राम भिंजपुर निवासी संतोष राम का शव उसके ही घर में एक सूटकेस में बंद मिला था।
घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए थाना दुलदुला पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।

प्रारंभिक जांच में पत्नी मंगरीता भगत पर हत्या का शक गहरा हुआ, जो घटना के बाद से ही गायब थी।


🚔 देशव्यापी खोज और गिरफ्तार

एसएसपी जशपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की गई। तकनीकी एवं मानव स्रोतों की मदद से सुराग मिला कि वह महाराष्ट्र के मनमाड़ जंक्शन में देखी गई है।

👉 इसी आधार पर जशपुर पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई, जहाँ जीआरपी व आरपीएफ की सहायता से महिला को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी में

  • एसपी श्रीमती श्वेता सिन्हा,

  • डीएसपी अख्तर,

  • आरपीएफ/जीआरपी पुलिस
    का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


💬 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में मंगरीता भगत ने स्वीकार किया कि
पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने पत्थर की शील पट्टा से सिर पर वार कर पति की हत्या कर दी।

हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए शव को एक बड़े सूटकेस में बंद कर घर में ही छोड़कर फरार हो गई।


👩‍🦰 गिरफ्तार आरोपिया

  • नाम: मंगरीता भगत

  • उम्र: 40 वर्ष

  • निवासी: ग्राम भिंजपुर, थाना दुलदुला, जिला जशपुर


🏛️ पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला को हत्या का अपराध स्वीकार करने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment