राजस्व शिविर में मौके पर ही समस्याओं का निराकरण

TEJASWI NATH SONI

November 13, 2025

बलौदाबाजार, 13 नवम्बर 2025/

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न क्लस्टरों में राजस्व शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन शिविरों में आम नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

 

शिविरों में प्राप्त होने वाले फौती, नामांतरण, बटवारा, तथा अभिलेख त्रुटि सुधार के आवेदनों की ऑनलाईन प्रविष्टि हल्का पटवारी द्वारा की गई। इसके साथ ही मौके पर ही प्रतिवेदन, पंचनामा तैयार कर नोटिस एवं इश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामील कराया गया।

 

13 नवम्बर को जिन स्थानों पर राजस्व शिविर आयोजित किए गए, वे इस प्रकार हैं—

 

तहसील बलौदाबाजार: ग्राम परसाभदेर

 

लवन: चिचिरदा

 

पलारी: अमेरा

 

भाटापारा: खोखली

 

सिमगा: दरचूरा

 

सुहेला: नवापारा

 

कसडोल: कोसमसरा

 

टुण्डरा: मटिया

 

सोनाखान: डुमरपाली

 

 

शिविरों के दौरान

 

बी-1 का वाचन,

 

स्वामित्व कार्ड वितरण,

 

खसरा एवं किसान किताब संबंधी आवेदनों का स्थल पर ही समाधान,

 

तथा आय, जाति, निवास से जुड़े सभी आवेदनों की लोक सेवा केंद्र के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन प्रविष्टि की गई।

 

 

इन शिविरों ने ग्रामीणों को घर के नजदीक ही राजस्व सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया और त्वरित समाधान मिल पाने से लोगों में संतोष देखा गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment