भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

TEKRAM KOSLE

November 7, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

भाटापारा (06 नवम्बर 2025) — थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शीतला मंदिर के सामने से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (क्रमांक CG22 Y 8847) को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

🔹 मामला इस प्रकार है

दिनांक 03 नवम्बर 2025 को प्रार्थी गणेश साहू, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 01 नवम्बर की रात लगभग 11 बजे उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG22 Y 8847) शीतला मंदिर के सामने खड़ी की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।

थाना भाटापारा शहर में इस संबंध में अपराध क्रमांक 595/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

🔹 आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं नगर पुलिस के सक्रिय प्रयास से आरोपी करण ध्रुव उर्फ बादशाह (उम्र 20 वर्ष, निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी के घर से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 05 नवम्बर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

🔹 पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

भाटापारा शहर पुलिस की तत्परता और कुशल कार्रवाई से वाहन चोरी के इस मामले का खुलासा मात्र कुछ ही दिनों में कर लिया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment