हस्ताक्षर अभियान में सहयोगी रहे कार्यकर्त्ताओं का बया मंडल अध्यक्ष ने किया आभार प्रकट-प्रमोद साहू

सोनाखान -: सोनाखान वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत बया मंडल की अध्यक्ष अनुसूइया प्रमोद साहू ने कांग्रेस पार्टी के हस्ताक्षर अभियान में सहयोग देने वाले मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है।

बया मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति समर्पण ही उसे अनमोल और खास बनाता है। उन्होंने विशेष रूप से हस्ताक्षर अभियान में सहयोग देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ आभार जताया।

श्रीमती साहू ने उन सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की, जिन्होंने इस अभियान में अपना कीमती समय दिया और पार्टी को सहयोग प्रदान किया। उन्होंने सहयोगी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची भी सार्वजनिक की, जिनमें प्रमुख रूप से वीरेंद्र सेन, संजय गोयल, मनीराम पंकज, पंडेवा चौहान, किशोर साहू, कौशल प्रधान, संजय सुमन, भूपेश दीवान, शिवचरण साहू, कुंभ प्रसाद साहू, सुरेंद्र बघेल, कुबेर बरिहा, टीकम ठाकुर, टेकराम डड़सेना, रेखराम यादव, खेमराज दीवान, लाला साहू, मोनू बघेल, देवचरण दीवान, अजय डड़सेना, पप्पू निर्मलकर, गोपाल डड़सेना और टेकलाल डड़सेना शामिल हैं।

अपने विशेष आभार प्रकट करते हुए श्रीमती साहू ने वीरेंद्र सेन जी को सर्वाधिक फॉर्म भरने के लिए और मिथिलेश डड़सेना जी को नारी शक्ति के रूप में स्वयं आगे आकर अभियान में महती भूमिका निभाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संतोष दीवान, मनीराम पंकज, संजय गोयल, किशोर साहू, रतन सिंह डड़सेना, कौशल प्रधान, नंद कुमार पटेल, संतोष पटेल, सुनील साहू और संजय सुमन चौहान का भी आभार व्यक्त किया।

अपने संदेश के अंत में श्रीमती साहू ने बया मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आगे भी अपना मार्गदर्शन और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment