*पुरे पलारी अंचल मे दीपावली 21अक्टूबर को मनाई जायगी*

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 15, 2025

अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति पलारी नगर मे दीपवाली को लेकर विचार विमर्श हेतु बैठक रखी गईं जिसमे दीपवाली पर्व को स्थानीय राजकीय देव पंचांग के अनुसार धर्म शास्त्र सम्मत उदया तिथि मे 21अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय सर्व सम्मती से लिया गया क्योंकि धर्मसिंधु ग्रंथ के आधार पर अगर प्रथम दिन ही प्रदोष व्यापनी अमावस्या हो परन्तु दूसरे दिन अमावस्या साढ़े तीन प्रहर से अधिक हो एवं प्रतिपदा वृद्धि गामनी हो तो प्रथम दिन के अमावस्या को छोड़कर दूसरे दिन को ग्रहण करना चाहिए तो इस नियम अनुसार दीपवाली 21 को मनाई जाएगी, महालक्ष्मी का प्राकट्य गोधूलि बेला मे होने के कारण सूर्योदय कालीन अमावस्या को दीपावली पूजन करना श्रेष्ठ है! ऐसे मे 18 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस भगवान धन्वंतरि की पूजा, 19 अक्टूबर रविवार को भद्रा के चलते पुनीत कार्य निषेध माना जाता है जिसके कारण 20 अक्टूबर सोमवार को नरक चतुर्दशी, 21 अक्टूबर मंगलवार को शुभ मुहूर्त मे श्री महालक्ष्मी -कुबेर पूजन,गौरी गौरा स्थापना दीपावली महोत्सव का पर्व मनाया जायेगा साथ ही 22 अक्टूबर बुधवार को गौरी गौरा विसर्जन,गोवर्धन पूजन अन्नकूट का पर्व, 23अक्टूबर गुरुवार को भाईदुज (मातर )का पर्व मनाया जायेगा समाज ने अपील की है की सब जगह एकरुपता साथ त्यौहार मनाये ताकि त्यौहार का उत्साह बना रहे बैठक मे प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष श्री उमाशंकर मिश्रा,महिला अध्यक्ष श्रीमती यशप्रभा पाण्डेय, नगर पुरोहित आचार्य राहुल जी महराज, उपाध्यक्ष पंडित रमाशंकर मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा,समाज के वरिष्ठ पंडित भीखम प्रसाद द्विवेदी व सत्यनारायण शर्मा, विनय शर्मा, कमल शर्मा,तुंगन चौबे, सूर्यकान्त उपस्थित रहे….

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “*पुरे पलारी अंचल मे दीपावली 21अक्टूबर को मनाई जायगी*”

Leave a Comment