कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन प्राप्त किया। जनदर्शन में सैकड़ों आवेदन विभिन्न मांगों, शिकायतों और जनसुविधाओं की मांगों से संबंधित थे। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
📌 नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत:
बिलासपुर की अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत की कि नौकरी लगवाने के नाम पर उससे ₹3 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की गई है। कलेक्टर ने मामले को तत्काल एसएसपी को कार्यवाही हेतु भेजा।
📌 छात्रावास प्रवेश में अनियमितता:
शासकीय पोस्ट अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास लिंक रोड की अधीक्षिका द्वारा कम प्रतिशत वाली छात्राओं को प्रवेश देने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
📌 प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग:
तखतपुर की वृद्ध महिला बिरझा बाई सहित कई अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की। इन आवेदनों को सीईओ जिला पंचायत को भेजा गया है।
📌 पटवारी की शिकायत:
ग्राम कुकदा के पटवारी के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तुरी को इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
📌 अवैध कब्जा और बिजली की समस्या:
नगर पंचायत तिफरा में विभिन्न समाजों की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच और कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत सोनबांधा, तखतपुर के निवासियों ने बार-बार बिजली बंद होने की समस्या बताई और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। कलेक्टर ने सीएसईबी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
📌 मुआवजे की मांग:
मस्तुरी के दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु सांप के काटने से हुई थी। उन्होंने मुआवजा राशि की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण एसडीएम मस्तुरी को सौंपा।
जनदर्शन में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की अनेक शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भेजकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
लोगों को मिलकर आगे आना होगा 🙌