बलौदाबाजार-: 14 अक्टूबर 2025nअपराधियों की धरपकड़ और उत्कृष्ट पुलिस कार्यों के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस ने चार कर्मियों को ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में सम्मानित किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
थाना लवन क्षेत्र में 19 सितंबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान 15.48 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 370/2025 धारा 20(B), 29 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
थाना प्रभारी अमित पाटले, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल और आरक्षक अजय बंजारे ने मामले की विवेचना करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। उनके इस उत्कृष्ट कार्य और टीम भावना को देखते हुए माह सितंबर 2025 के लिए उन्हें ‘COP OF THE MONTH’ चुना गया।
COP OF THE MONTH के रूप में चयनित पुलिसकर्मी:
1. निरीक्षक अमित पाटले – थाना प्रभारी, लवन
2. सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह – थाना लवन
3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 216 रामकृष्ण पटेल – थाना लवन
4. आरक्षक क्रमांक 596 अजय बंजारे – थाना लवन
बहुत अच्छा प्रयास