दुर्ग -: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश पर, एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट (ACCU) दुर्ग ने एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यूनिट ने पिछले वर्षों में गुम हुए कुल 201 नग मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹41 लाख है।
गुम मोबाइल धारकों को किया जा रहा है वितरण
पुलिस अधीक्षक को जिले के विभिन्न थानों में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, अग्रवाल ने सभी गुम हुए मोबाइलों की तत्काल पतासाजी कर उन्हें उनके मूल मालिकों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन में, ACCU एवं जिला दुर्ग के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने वर्ष 2024-2025 के गुम हुए मोबाइल से संबंधित आवेदनों पर गहनता से कार्य किया।
दुर्ग, रायपुर और पड़ोसी जिलों से बरामदगी
मेहनत और लगन से किए गए अभियान के परिणामस्वरूप, ACCU टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे 201 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
बरामद किए गए इन मोबाइलों की जुमला कीमती लगभग ₹41 लाख आँकी गई है। पुलिस अब इन मोबाइलों को उनके संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरित कर रही है।
ऐसे प्राप्त करें अपना गुम हुआ मोबाइल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, दुर्ग पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी मालिकों को उनके मोबाइल वापस दिलाने की प्रक्रिया को आसान बना रही है।
IMEI नंबरों की सूची: बरामद मोबाइलों के IMEI नंबरों की पूरी लिस्ट दुर्ग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर) पर अपलोड की जाएगी।
मिलान और प्राप्ति: संबंधित मोबाइल स्वामी सूची में अपने IMEI नंबर का मिलान कर सकते हैं। मिलान होने पर, वे एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर 3, दुर्ग से संपर्क कर अपना मोबाइल फोन प्राप्त कर सकते हैं।
इस पूरी कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर जारी सूची को देखें और अपने गुम हुए मोबाइल की पहचान करें।
@topfans Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस CMO Chhattisgarh
Vivo y 300 5g
बहुत अच्छा
Prashasan dwara bahut Achcha Karya