केंद्रीय जेल में मनाया जा रहा है रजत जयंती महोत्सव, कैदियों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर आयोजित

बिलासपुर -:  7 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय जेल में 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजयोग भवन, पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में स्वाति दीदी और संतोष दीदी ने कैदियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि ईश्वर से जुड़कर अपने अपराधों को भूलकर पश्चाताप करते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की जा सकती है। जेल में रहते हुए भक्ति और आपसी प्रेम की भावना बनाए रखना आवश्यक है।

सुबह 9:30 बजे मनोरोग विशेषज्ञ विभा बंजिरियार ने आत्महत्या नियंत्रण और तनाव प्रबंधन शिविर का आयोजन किया, जिसमें कुल 60 कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे शहरी खंड चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार कौशिक ने नेत्र शिविर का संचालन किया, जिसमें 135 कैदियों का चेकअप किया गया।

दोपहर 1 बजे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पुरुष जेल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 150 कैदियों ने भाग लिया। इस दौरान कैदियों को ईश्वर से जुड़ने का मार्ग और सजा काटते हुए नई जीवन की शुरुआत करने के बारे में जानकारी दी गई।

सभी कार्यक्रमों में जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक चिरंजीव सर, प्रभारी उप जेल अधीक्षक कोकिला वर्मा, परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी रामपाल सिंह कंवर, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ नामा अली, शिक्षक हेमंत नामदेव, धरम कोठारी, मोहन मानिकपुरी, फार्मासिस्ट प्रणव गर्ग और भगत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रमों में 8 अक्टूबर को विधिक सहायता कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, साथ ही कलेक्टर संजय अग्रवाल जेल भ्रमण करेंगे और शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 9 अक्टूबर को महिला प्रकोष्ठ में रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सह संपादक

Share this content:

3 thoughts on “केंद्रीय जेल में मनाया जा रहा है रजत जयंती महोत्सव, कैदियों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर आयोजित”

  1. Bahut hi Sundar aayojan Rajat jayanti bahut hi Harsh aur Ullas ke sath niyojan aayojan Kiya Hai बहुत-बहुत dhanyvad

    Reply

Leave a Comment