05 वर्ष से गुमशुदा महिला की खोजबीन कर किया गया उसे सकुशल उसके परिवार के सुपूर्द

SARJU PRASAD SAHU

August 14, 2025

पुलिस चौकी करहीबाजार 14.08.2025 मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज हो रहा था सेवा आश्रम कोरबा में, जहां उसके होने की जानकारी मिली परिजनों को।

पुलिस पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के दिशा निर्देश पर मानसिक रुप से कमजोर महिला रंभा यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम सोनाडीह पुलिस चौकी करहीबाजार जो पिछले 05 वर्ष से अपने घर से कही चली गई थी उसकी खोजबीन कर सकुशल उसे उसके परिवार के सुपूर्द किया गया है। 05 वर्ष पूर्व मानसिक रूप से कमजोर महिला रंभा यादव अपने घर से कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट चौकी करहीबाजार में दर्ज कराई गई थी। इस दौरान चौकी करहीबाजार पुलिस एवं उनके परिजनों द्वारा महिला की भी लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच खोजबीन कार्यवाही के दौरान सूचना मिली कि दिनांक 13.08.2025 को अपना घर सेवा आश्रम कोरबा में उक्त गुमशुदा महिला का है, जिस पर तत्काल पुलिस चौकी करहीबाजार की टीम द्वारा महिला के परिजन को लेकर अपना घर सेवा आश्रम कोरबा गई, जहां पर महिला का उसके परिजनों से मुलाकात कराया गया।

गुमशुदा महिला रंभा यादव को देखते ही, पति रामायण समेत परिवार के अन्य सदस्यों के आंखों में आंसू छलक उठे। 05 साल से दुर रहने वाली अपनी बेटी को भी गले लगाकर उसे अपने पास पाकर रंभा भी बहुत ही खुश हुई। तत्पश्चात आज दिनांक 14.08.2025 को गुमशुदा महिला रंभा यादव अपने पति के साथ पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार पहुंची, जहां उसकी मुलाकात पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को अपने सामने देखकर रंभा यादव बहुत ही भावुक हो गई एवं इसी भावुकता में उसके द्वारा श्रीमती भावना गुप्ता को गले लगाकर अपनी पूरी व्यथा बताई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रंभा यादव एवं उसके पति को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

 

गुमशुदा महिला की खोजबीन एवं जांच कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पाटिल चौकी प्रभारी करहीबाजार एवं प्र.आर. 176 सत्यप्रकाश मरावी, आरक्षक – हरिश जगत, यशवंत यादव।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment