होमगार्ड परीक्षा में नवप्रेरणा कोचिंग की सफलता 7 चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

SARJU PRASAD SAHU

August 29, 2025

बलौदाबाजार,29 अगस्त 2025/जिले में संचालित निःशुल्क नवप्रेरणा कोचिंग से होमगार्ड परीक्षा में सफल हुए जिले के सभी 7 अभ्यर्थियों क़ा शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी चयनित अभयर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।

 

इसके पूर्व सभी चयनित अभ्यर्थियों ने कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की और नवप्रेरणा कोचिंग संचलित करने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिये। कलेक्टर श्री सोनी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिये।

जिले में संचालित निःशुल्क नवप्रेरणा कोचिंग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लाभान्वित हो रहे हैं। इस कोचिंग से जिले के 7 अभ्यर्थियों ने होमगार्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। चयनित अभ्यर्थियों मे भोजकुमारी साहू, तनु वर्मा, निशा वर्मा, शनिला मनहरे, सुनिता पैकरा, खेमेश्वरी मिरी एवं संगीता शामिल है। जिससे यह सिद्ध होता है कि यह संस्थान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

निःशुल्क नवप्रेरणा कोचिंग संस्थान का संचालन कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा-निर्देश एवं जिला शिक्षाधिकारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह संस्थान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग तथा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी हेतु सहायता प्रदान कर रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment