कसडोल-: वीरनारायणपुर, सोनाखान बुधवार, 17 सितम्बर 2025 समाजसेवा और मानवता की भावना को सशक्त बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
🩸रक्तदान जीवनदान है। इस पुनीत अवसर पर अधिक से अधिक लोग जुड़कर मानवता की सेवा में योगदान दे सकें, इसी उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
🎁 विशेष आकर्षण :
प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।साथ ही हेलमेट एवं कॉलेज बैग देकर सम्मानित किया जाएगा।
🙏 विशेष सहयोग :
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, वीरनारायणपुर
श्री हेमंत साहू, जिला सह मंत्री, विश्व हिंदू परिषद बलौदा बाजार
श्रीमती लता लोधावंशी, संयोजिका मातृशक्ति
कुमारी भूमि साहू, संयोजिका दुर्गा वाहिनी
संकट मोचन ब्लड सेंटर, केरा रोड, शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा)
👥 आयोजक :
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त ग्रामवासी वीर नारायणपुर, सोनाखान
🌸 संदेश :
👉 “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, यह न किसी धर्म को देखता है न जाति को। एक बूंद रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। आप सभी इस महान कार्य में शामिल होकर मानवता की सेवा करें।”
👉 स्थान – साक्षी मेडिकल वीरनारायणपुर 17/09/2025 दिन बुधवार