समाधान सेल की त्वरित कार्रवाई — अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 414 पाव शराब जब्त

TEJASWI NATH SONI

December 9, 2025

बलौदाबाजार-भाटापारा, 8 दिसम्बर 2025।

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित “समाधान सेल” एक बार फिर प्रभावी साबित हुआ है। सेल में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना भाटापारा ग्रामीण और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम अर्जुनी रोड में घेराबंदी कर आरोपियों को स्कूटी से अवैध देशी मसाला शराब परिवहन करते हुए पकड़ा।

कार्रवाई में ₹41,400 मूल्य के 414 पाव देशी मसाला शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG04 NT 2697 जब्त की गई।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. पंकज डहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड, भाटापारा

 

 

2. आशीष धृतलहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड, भाटापारा

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर — 94792 20392 पर व्हाट्सऐप या कॉल के माध्यम से दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment