समाधान सेल की त्वरित कार्रवाई — चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

November 26, 2025

बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2025।

जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत समाधान सेल को मिली सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर शिकायत मिली थी कि खोरसी नाला पुल मेनरोड के पास एक युवक राहगीरों को चाकू लहराकर डराने-धमकाने की हरकत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा।

 

आरोपी की पहचान रूपेन्द्र मिरी (उम्र 19 वर्ष), निवासी खोरसीनाला, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा लोगों को डराने की हरकत स्वीकार की गई है।

 

पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समाधान सेल के माध्यम से जिले में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अपील जारी कर कहा है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत समाधान सेल को दें ताकि त्वरित कार्यवाही संभव हो सके।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment