सतनामी समाज ने मलखंभ खिलाड़ी दुष्यंत घृतलहरे का किया सम्मान

TEKRAM KOSLE

September 3, 2025

बलौदाबाजार। सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने ग्राम खैरी पहुंचकर मलखंभ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए खिलाड़ी भाई दुष्यंत घृतलहरे का शाल, श्रीफल, मोमेंटो और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दुष्यंत घृतलहरे राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सभी ने उन्हें निरंतर प्रगति कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर लौटने की शुभकामनाएं दी।

सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय, मछली इंस्पेक्टर वायल रॉबर्ट, रोहांसी मंडल अध्यक्ष विजय कोशले, पार्षद नेमसिंह बांधे, पत्रकार चेतन पुरेना, पार्षद घनश्याम धीरहे, लोचन बांधे, दिलेश्वर भारद्वाज, पार्षद कमलेश चतुर्वेदी, पार्षद ईश्वर बघेल, मोहर सिंह चतुर्वेदी, लेखराम गनहरे, काशी घृतलहरे, सेवन टंडन, धर्मेंद्र रात्रे, मनीष घृतलहरे, श्यामलाल घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संपादक { समाचार }

Share this content:

1 thought on “सतनामी समाज ने मलखंभ खिलाड़ी दुष्यंत घृतलहरे का किया सम्मान”

Leave a Comment