वीरभूमि सोनाखान में हर्षोल्लास से मनाया बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जंयती

SARJU PRASAD SAHU

April 14, 2025

बलौदा बाजार-भाटापारा -: सोनाखान में आज 14 अप्रैल को अम्बेडकर चौक में भारत रत्न से सम्मानित महान समाज सुधारक भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी तैल चित्र में फूल माला के साथ अम्बेडकर जयंती मनाया गया बाबा साहब डॉ अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है.

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर देश के लिए ऐसा संविधान तैयार किया जिसमें सभी वर्गों को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता मिला चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या किसी वर्ग से हो. उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, और सामाजिक समानता के लिए कई काम किए. अम्बेडकर जी के आम आदमी के साथ साथ सभी वर्गों के लिए कार्य किया है।बाबा साहेब ने तीन मंत्र दिया , शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो। बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के इस अवसर में नारायण देवदास, नरोत्तम बंजारे, धीर सिंह नेताम,सरजू साहू श्रीमती आशा चौहान व छोटे छोटे बच्चों उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment