विधायक कविता प्राण लहरे को यादव समाज की ओर से दीपावली की दी गई हार्दिक शुभकामनाएं

SARJU PRASAD SAHU

October 23, 2025

बलौदाबाजार -: दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के पदाधिकारियों ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरे से उनके गृह ग्राम पहुँचकर सौजन्य भेंट की और समाज की ओर से उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव, बलौदा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, विशेष सलाहकार भुजऊ राम यादव, महामंत्री शंभु यादव एवं महामंत्री रामदयाल यादव उपस्थित रहे। सभी समाजजनो ने विधायक लहरे को गुलदस्ता एवं मिठाई भेंट कर दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कविता प्राण लहरे ने यादव समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –

दीपावली का पर्व खुशियों, सहयोग और एकता का प्रतीक है। समाज के प्रतिनिधियों का स्नेह और शुभकामनाएं मेरे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मैं हमेशा समाज और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।

वहीं, समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा निरंतर किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित में उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यादव समाज सदैव विधायक लहरे के साथ खड़ा रहेगा और समाजहित तथा क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर की जानकारी बलौदा परिक्षेत्र के सह सचिव भरथरी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर विधायक के प्रति शुभकामनाएं देना समाज के आपसी प्रेम और एकजुटता का प्रतीक है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment