वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 109/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित तीन लापता लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया। ज्ञात हो कि दिनांक 17 अप्रैल 2025 को वादी की तीन पुत्रियाँ पिण्डरा बाजार जाने के लिए घर से निकलीं, परन्तु वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब वे नहीं मिलीं तो वादी द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2025 को थाना फूलपुर में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत किया और जांच प्रारंभ की। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर द्वारा गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन व्यक्तियों से उनका संवाद हो रहा था, उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो लड़कियों का जालौन में होने का पता चला। सर्विलांस सेल व जालौन पुलिस की मदद और निरंतर प्रयासों से लड़कियों को सुरक्षित बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना फूलपुर व सर्विलांस सेल पुलिस टीम का का इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुमशुदा लड़कियों को सुरक्षित पाकर उनके परिजनों एंव फूलपुर वासियों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
Most recent
More
Prashasan dwara bahut Achcha Karya