बलौदाबाज़ार -: 8 अक्टूबर 2025 वाइल्डलाइफ वीक के अवसर पर बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में “कैप्चर टू कंजर्व” विषय पर आयोजित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं।
वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि प्रतियोगिता में रायपुर की दुबे कॉलोनी निवासी अश्विनी तिर्की ने प्रथम, सरोना रायपुर के आलोक सिंह ने द्वितीय तथा बालोद के लोकेंद्र भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
अश्विनी तिर्की ने अपनी विजेता तस्वीर का शीर्षक ‘Predators of Different Skies’ रखा है, जिसमें उन्होंने जंगल में एक ही फ्रेम में बाघ और उल्लू को कैमरे में कैद किया है। वहीं आलोक सिंह की कृति ‘Mother and Cub’ में मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ पेड़ की शाखा पर विश्राम करती नज़र आ रही है। इसी प्रकार लोकेंद्र भंडारी की तस्वीर ‘Mother’s Love’ में मादा हाथी अपने बच्चे को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए दिख रही है।
इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 96 फोटोग्राफर्स ने हिस्सा लिया था।
अश्विनी तिर्की प्रथम
आलोक सिंह द्वितीय
लोकेंद्र भंडारी तृतीय
बहुत अच्छा प्रयास