रिकोकला। विकासखंड कसडोल क़ृषि विभाग अंतर्गत वनाँचल क्षेत्र के प्रमुख ग्राम रिकोकला में ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी लीलेश्वऱ पटेल के द्वारा रवि फसल कि खेती करने वाले कृषकों को रबी कि फसलों में धान कि खेती के बदले तिलहन फसल जैसे कि सरसों फसल लगाने हेतु प्रदर्शनिय के तौर पर निशुल्क बीज का वितरण किया। तिलहन फसलों से खेत को उपजाऊ बनाने के साथ ही साथ कम पानी की आवश्यक्ता एवं आय में वृद्धि हो सकती है।
मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि रवि फसलों में धान कि खेती करने से पानी कि बहुतायत में आवश्यकता पड़ती है। पानी कि कमी होने से धान कि खेती प्रभावित हो रही है और आज वाटर लेवल भी धीरे-धीरे बेहद कम होने लगा है।इसलिए सरकार कृषकों का ध्यान अब तिलहन फसलों कि ओर लें जाने राष्ट्रीय खाद्य मिशन अंतर्गत निशुल्क तिलहन बिजों का वितरण कर रही है।
इसी तारतम्य में रिकोकला स्थित गाँधी चौक में लीलेश्वऱ पटेल ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा निशुल्क सरसों बीज क वितरण किया।इस दौरान गाँव के उपसरपंच प्रतिनिधि हिरा दीवान, पंच रुपसिंह डड़सेना, पंच अभिषेक अवस्थी,ग्राम पटेल योकांत साहू,क़ृषि मित्र रामचरण डड़सेना सहित बड़ी संख्या में कृषक गण एवं आम नागरिक जन उपस्थित रहें।