मिनीमाता कॉलेज में नई दिशा अभियान के तहत नशामुक्ति एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

TEKRAM KOSLE

November 3, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 3 नवम्बर 2025। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार शासकीय मिनीमाता महाविद्यालय बलौदाबाजार में नई दिशा अभियान एवं हम होंगे कामयाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और कैरियर मार्गदर्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुष्पराज वर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता और तकनीकी समझ जरूरी है ताकि युवा साइबर अपराधों से खुद को सुरक्षित रख सकें।

समाज कल्याण विभाग की टीम ने नई दिशा अभियान के तहत नशा मुक्त भारत अभियान पर जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से नशामुक्ति शपथ ली और डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

इसी क्रम में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के तहत कैरियर मार्गदर्शन, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर उपयोगी सत्र आयोजित किया गया।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर चर्चा की, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए नशामुक्त और स्वावलंबी भारत निर्माण का संकल्प लिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment