मनरेगा से कुंआ निर्माण बना स्थाई सिंचाई का साधन धान सहित सब्जी की खेती भी लगी लहलहाने

SARJU PRASAD SAHU

May 11, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल

बलौदाबाजार-:11मई 2025/ मनरेगा अंतर्गत खेत में कुंआ निर्माण से फसल के लिए सिंचाई की स्थाई सुविधा मिली जिससे धान के साथ सब्जी की खेती से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

तहसील लवन अंतर्गत ग्राम मुंडा निवासी किसान लक्ष्मी बाई ने बताया कि खेती के लिए केवल वर्षा जल के अलावा कोई सिंचाई का साधन नहीं था।पानी क़ा स्थाई साधन नहीं होने से धान की पैदावार प्रभावित होती थी। साल भर कड़ी मेहनत करने के बाद भी 5 एकड़ खेत में 39 -35 क्विंटल धान की उपज होती थी। बड़ी मुश्किल से परिवार क़ा गुजर बसर हो रहा था। उनकी समस्याओं को देखते हुए सरपंच ने अपनी भूमि पर कुंआ निर्माण कराने की सलाह दी। मनरेगा योजना के तहत उन्हें कुंआ निर्माण हेतु 2लाख 70 हजार रुपये स्वीकृत हुई जिससे उनकी जमीन पर कुंआ निर्माण कराया गया। कुंआ निर्माण से सिंचाई का स्थाई साधन मिला और बारिश की पानी पर निर्भरता समाप्त हो गई। उन्होंने बताया कि कुंआ में पानी पर्याप्त होने से फसलों की पैदावार में वृद्धि हुई और इस अब उनकी जमीन से 50- 55 क्विंटल धान की पैदावार हो रही है। कुंआ निर्माण हो जाने से पेयजल के लिए भी दूर जाना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने मनरेगा के तहत कुंआ निर्माण को वरदान बताया। अब लक्ष्मी बाई एक खुशहाल जीवन बिता रहे है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment