बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

September 2, 2025

बलौदाबाजार, 2 सितम्बर 2025/वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार द्वारा अवैध बांस करील एवं पिका परिवहन के मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल के वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा की गई नियमित गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पटेल पिता भनेश राम पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, को मोटरसाइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG22 AF 8094) में बांस करील एवं बांस पिका का अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।मौके पर ही वाहन एवं अवैध सामग्री को जप्त कर पी.ओ.आर. दर्ज की गई। बरामद नासवान बांस करील एवं पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। आगे की विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

 

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा है कि वन संपदा की अवैध कटाई एवं परिवहन पर्यावरण और जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। वन विभाग लगातार जंगल एवं वन उत्पादों के अवैध कटाई एवं परिवहन पर नज़र बनाए हुए है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील किया है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि सामूहिक प्रयास से वनों की रक्षा हो सके।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment