बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने ‘COP OF THE MONTH’ के रूप में सम्मानित किया।
दिनांक 19.09.2025 को ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत थाना लवन क्षेत्र में 15.48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 370/2025, धारा 20B, 29 NDPS ACT के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।
इस सफलता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। निरीक्षक अमित पाटले, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक क्रमांक 216 रामकृष्ण पटेल और आरक्षक क्रमांक 596 अजय बंजारे को माह सितंबर 2025 के लिए COP OF THE MONTH चुना गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और उन्होंने सम्मानित अधिकारियों को बधाई दी।
Prashasan dwara bahut Achcha Karya