कांकेर-: 10 सितम्बर 2025 थाना कांकेर पुलिस ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर समाज विशेष एवं विभिन्न धर्म-वर्गों के संबंध में अभद्र, अश्लील और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी लक्ष्मीकांत साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष, द्वारा थाना कांकेर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम बुदेली निवासी मनोज मंडावी पिता अंजोर सिंह मंडावी, उम्र 45 वर्ष द्वारा फेसबुक अकाउंट से साहू समाज सहित सर्व समाज, धर्म एवं राज्य के विभिन्न वर्गों पर जातिसूचक एवं अमर्यादित टिप्पणियां की गईं। साथ ही आरोपी द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ शत्रुता फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज एवं फोटो वायरल किए गए, जिससे समाज के लोगों में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ एवं धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 196(1), 196(2), 299, 302 भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी मनोज मंडावी को आज दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
“बहुत अच्छी जानकारी दी गई है, धन्यवाद 🙏”
सही जानकारी है
सही जानकारी है सर