प्रभा सिंह तंवर सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
रायपुर/कोरबा, 4 नवम्बर 2025 |
छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी की सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस नियुक्ति को प्रदेशभर में आदिवासी समुदाय और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरव का क्षण बताया है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, कोरबा जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने नेताम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा —
“फूलो देवी नेताम जी का यह दायित्व न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की आदिवासी महिलाओं के लिए गौरव की बात है। वे हमेशा से समाज के वंचित, गरीब और ग्रामीण तबकों की सशक्त आवाज रही हैं। उनकी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें जनता का सच्चा प्रतिनिधि बनाया है।”
प्रभा सिंह तंवर ने आगे कहा कि नेताम जी का यह नया दायित्व आदिवासी समाज को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नेताम जी का सेवा भाव और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने फूलो देवी नेताम जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।