
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb News, गिधौरी (जांजगीर-चांपा):
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशव्यापी संगठनात्मक चुनाव के क्रम में विकासखंड जैजैपुर का चुनाव 14 अक्टूबर 2025 को करौवाडीह ओडेकेरा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी — खेमराज खटर्जी (पूर्व अध्यक्ष) एवं भुनेश्वर प्रसाद आजाद के बीच मुकाबला हुआ। आपसी सहमति न बनने के कारण मतदान प्रक्रिया के माध्यम से परिणाम तय किया गया।
111 गांवों में सतनामी समाज सक्रिय, 287 मतदाताओं ने किया मतदान
जैजैपुर विकासखंड में कुल 111 गांव हैं, जिनमें से 99 गांवों में सतनामी समाज के परिवार निवासरत हैं। चुनाव में समाज के विभिन्न गांवों से 440 सामान्य मतदाता और 24 आजीवन सदस्य पंजीकृत थे। इनमें से 287 मतदाताओं ने मतदान किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज महंत पी.एल. कोसरिया ने परिणाम की घोषणा की। कुल 287 वैध मतों में से खेमराज खटर्जी को 200 मत तथा भुनेश्वर प्रसाद आजाद को 87 मत प्राप्त हुए। खेमराज खटर्जी ने 112 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
चयनित पदाधिकारीगण
अध्यक्ष के अलावा सभी अन्य पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं —
उपाध्यक्ष: श्रीमती शुकवारा बाई भारद्वाज, सुनील कुमार नारंग, मानसाय टंडन, हरिराम कुर्रे
सचिव: चेतन सिंह बंजारे
सह सचिव: दिलसाय लहरें
कोषाध्यक्ष: रहसलाल दिब्य
प्रवक्ता: दिलचंद महिलांगे
मीडिया प्रभारी: अरुण सोनवानी
चुनाव संचालन में सहयोगी अधिकारी

प्रदेश कार्यालय से मुख्य चुनाव अधिकारी राज महंत पी.एल. कोसरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी डमरू प्रसाद मनहर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक यादराम हिरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विशेष सहयोग में कसडोल संरक्षक राज महंत पी.के. घृतलहरे एवं श्यामलाल सितारे (प्रदेश सदस्य) उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज एवं करौवाडीह के वरिष्ठ समाजसेवी मनहरण मनहर ने चुनाव को सफल बनाने में दिन-रात योगदान दिया।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
इस चुनाव की खास बात रही कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले को चुनाव परिणामों की सूचना दे दी गई है। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।
congratulations