सोनाखान -: प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा जिला साहू संघ बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में, सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील साहू संघ सोनाखान के निर्वाचन की तिथि घोषित कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कल दिनांक 26 अक्टूबर 2025, रविवार को ग्राम रिकोकला में तहसील साहू संघ सोनाखान का निर्वाचन सम्पन्न किया जाएगा।
मतदाता सूची प्रकाशित
निर्वाचन तिथि घोषित होने के बाद मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी गई है। सूची को ग्राम रिकोकला के सार्वजनिक रंगमंच में चस्पा किया गया है, जो अब व्हाट्सएप ग्रुपों में भी तेजी से वायरल हो रही है।
दावेदारों में हलचल
निर्वाचन की तिथि तय होने के बाद से ही संभावित दावेदारों में हलचल बढ़ गई है। सामाजिक बंधुओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार संगठन का अध्यक्ष पद किसे सौंपा जाएगा।