तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

October 3, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

Raigarh News (रायगढ़, 3 अक्टूबर): रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर को हुए हत्या के मामले का तमनार पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी दशरथ राठिया (47 वर्ष) निवासी खुदरीखार, तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

मामला क्या था?

जानकारी के अनुसार, मृतक सुखमन निषाद (47 वर्ष) निवासी कुंजेमुरा 1 अक्टूबर की सुबह मवेशी चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने उसका शव आरोपी के घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे पाया। शव के नाक-मुँह से खून निकल रहा था और गले में गमछा बंधा हुआ था।

मृतक के भाई शिवचरण निषाद ने 2 अक्टूबर को तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच और सबूत

एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस डॉग ने संदेही दशरथ राठिया की ओर इशारा किया।

जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी के बीच पुराना परिचय था। दोनों साथ में नशापान करते थे और सब्जी की खेती में साझेदारी भी थी।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उसने गमछा से गला घोंटकर सुखमन निषाद की हत्या की।

कानूनी कार्रवाई

तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

हत्या के राजफाश में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम – प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, अमरदीप एक्का, शशि भूषण उरांव, डोल नारायण सिदार और संजय नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सह संपादक

Share this content:

2 thoughts on “तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार”

  1. Bahut hi Sundar prayas Thana prashasan ki or se aise hi crime kam hona chahie बहुत-बहुत dhanyvad shasan prashasan ka police officeron ka

    Reply

Leave a Comment