जिले में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस,साफ-सफाई के साथ बचाव का दिया सन्देश

SARJU PRASAD SAHU

May 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

बलौदाबाजार-:16मई 2025/हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस जिले में मनाया गया । इस वर्ष की थीम है -डेंगू कोहराने के लिए चेक,क्लीन,कवर स्टेप ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिले में डेंगू रोग के रोकथाम हेतु  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। इसके अंतर्गत मितानिनों द्वारा घर-घर जा कर लोगों को कूलर ,गमले की सफाई हेतु कहा गया उन्हें डेंगू रोग के लक्षणों के बारे में बताते हुए इससे बचने हेतु मच्छरों को न पनपने देने का भी आग्रह किया । इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई ।

 

नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत बैनर्जी ने बताया कि,डेंगू एक वायरल रोग है जो जिसका वाहक मादा एडीज मच्छर होता है। बहुत तेज़ बुखार आना ,जोड़ों और मांस पेशियों में दर्द ,कमज़ोरी थकान होना ,त्वचा पर लाल चकत्ते होना गंभीर मामलों में रक्तस्राव होना ये कुछ डेंगू के लक्षण हैं।

रक्त की जाँच से डेंगू का पता लगाया जाता है। डेंगू पाए जाने पर अस्पताल में डॉक्टर की देख रेख में उपचार लिया जाना उचित होता है। मरीज को आराम करने की सलाह दी जाती है तथा अन्य आवश्यक दवाइयों का सेवन किया जाना चाहिए । लापरवाही होने पर जान का खतरा रहता है क्योंकि यह एडीज मच्छर का लार्वा रुके हुए पानी में विकसित होता है इसलिए बेहतर होगा डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों को ही न पनपने दिया जाए। इस बाबत सफाई का ध्यान रखा जाए।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment