
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार, 04 दिसम्बर 2025।
ग्राम सुहेला-हथबंध मेन रोड के किनारे बने देवार डेरा झोपड़ी में आग लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा थाना सुहेला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच की प्रक्रिया शुरू की।
अलाव की आग से झोपड़ी में लगी भीषण आग
पुलिस जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, मृतक महिला द्वारा सड़क किनारे झिल्ली, डंगाल और पतली लकड़ियों से अस्थायी झोपड़ी बनाई गई थी। रोज़ की तरह महिला ने रात में ठंड से बचने के लिए झोपड़ी के अंदर अलाव जलाया और वहीं सो गई थी। आशंका है कि अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग भड़की, जिससे महिला बाहर नहीं निकल पाई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान — कबाड़ बीनकर गुजर-बसर करती थी महिला
पुलिस के अनुसार मृत महिला का नाम आशा बाई (उम्र लगभग 55 वर्ष) है, जो कबाड़ बीनने का कार्य करती थी। वह अकेली रहती थी और अस्थायी झोपड़ी में ही अपना आशियाना बनाए हुए थी।
पुलिस जांच जारी
थाना सुहेला पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और आवश्यक जांच व तस्दीक की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
समाचार के प्रमुख बिंदु:
सुहेला में झोपड़ी जलने से महिला की मौत
अलाव से लगी चिंगारी से झोपड़ी में भीषण आग
मृतका की पहचान आशा बाई, उम्र 55 वर्ष
सड़क किनारे झोपड़ी में रहती थी, कबाड़ बीनकर करती थी रोज़गार
सुहेला-हथबंध मेन रोड हादसा
पुलिस जांच जारी