ग्राम पंचायत बिनौरी में पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी — 20 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 30, 2025

बिनौरी (पलारी)। ग्राम पंचायत बिनौरी में विद्युत विभाग पलारी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर हिरेंद्र कुमार ध्रुव ने योजना की रूपरेखा और लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 1 किलोवॉट सोलर सिस्टम की लागत 70 हजार रुपये है, जिसमें केंद्र शासन से 30 हजार व राज्य शासन से 15 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, इस प्रकार कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी उपभोक्ता को प्राप्त होगी। 2 किलोवॉट सिस्टम की लागत 1 लाख 20 हजार रुपये है, जिसमें केंद्र शासन से 60 हजार व राज्य शासन से 30 हजार रुपये की सहायता राशि मिलाकर कुल 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं 3 किलोवॉट सिस्टम की लागत 1 लाख 90 हजार रुपये है, जिसमें केंद्र शासन से 78 हजार व राज्य शासन से 30 हजार रुपये की सहायता राशि मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके विकल्प अनुसार किसी भी बैंक से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस महत्वाकांक्षी योजना में ग्राम पंचायत बिनौरी के 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में लाइन प्रचारक संजू साहू, ईश्वर यादव, सरपंच प्रतिनिधि सनकुमार साहू, पंच बालाराम साहू, सालिक साहू, अमृत चरण निराला, पवन कोटवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों में खेतिहर धीवर, कौशल साहू, संजू साहू, सदामी सतनामी, बाबूलाल, शिवकुमार डहरिया, माखन सेन, झब्बूलाल कुर्रे, गेंददास टंडन, पीलाराम साहू, संतोष कुमार साहू, अशोक कुमार साहू, बुधारू साहू, पंच मोहन डहरिया, भगमती साहू, मालिक सतनामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।

कार्यक्रम के समापन पर जेई हिरेंद्र ध्रुव ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनें और हर घर को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने में सहयोग दें।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “ग्राम पंचायत बिनौरी में पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी — 20 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन”

  1. बहुत सुंदर न्यूज आपके न्यूज में ऐसे ही सभी खबर देखने को मिलता है। धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment