Missing Girl: गुमशुदा बालिका की खोज में परिवार बेहाल, सूचना देने वाले को इनाम का ऐलान

TEJASWI NATH SONI

October 13, 2025

गरियाबंद, 13 अक्टूबर 2025।

छत्तीसगढ़ के ग्राम नवापारा (कोसमी), तहसील छुरा, जिला गरियाबंद की एक नाबालिग बालिका कु. खुशी साहू, पिता श्री यशवंत साहू, 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच घर से बिना बताए लापता हो गई है। परिवार के सभी सदस्य बालिका की खोज में परेशान हैं।

परिजनों ने बताया कि खुशी साहू अचानक घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और मित्रों के यहाँ भी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

परिवार की ओर से अपील की गई है कि जो भी व्यक्ति खुशी साहू को देखकर घर तक पहुँचाएगा, उसे ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) इनाम के रूप में दिया जाएगा तथा आने-जाने का खर्च अलग से दिया जाएगा।

साथ ही जो भी व्यक्ति खुशी साहू का सही पता बताएगा या उससे मिलवाएगा, उसे ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा।

📞 संपर्क हेतु नंबर:

👉 91092-56223

👉 99772-80097

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “Missing Girl: गुमशुदा बालिका की खोज में परिवार बेहाल, सूचना देने वाले को इनाम का ऐलान”

Leave a Comment