किसानों को वितरित किए गए बैटरी स्प्रेयर एवं अरहर बीज मिनीकिट I

TEKRAM KOSLE

July 13, 2025

किसानों को वितरित किए गए बैटरी स्प्रेयर एवं अरहर बीज मिनीकिट I

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 13 जुलाई 2025 / कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सुनसुनिया में आत्मा (एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी) अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएमएफ (जिला खनिज निधि) योजना के तहत 20 किसानों को बैटरी स्प्रेयर तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के अंतर्गत 30 किसानों को अरहर बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

कृषकों को खरीफ मौसम में डीएपी की जगह एसएसपी या एनपीके जैसे वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गई। साथ ही, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव की तकनीकी जानकारी प्रदान कर वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।

फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसान केवल कुल बीमा राशि का 2% प्रीमियम अदा करेंगे, शेष राशि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। फसल बीमा हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है।

संगोष्ठी में उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी एवं पुष्प उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई, वहीं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में मौसमी रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी सलाह दी गई।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शांता देवी यादव, श्री अमित बारले, सरपंच श्रीमती रोशनी मांझी, उपसरपंच श्री शरद कुमार केवट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री लोकनाथ दीवान, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री संतोष साहू सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment