कलेक्टर दीपक सोनी ने किया राजस्व शिविर का अवलोकन — किसानों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

TEJASWI NATH SONI

November 7, 2025

बलौदाबाजार, 7 नवम्बर 2025।
जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन 6 नवम्बर से शुरू किया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को तहसील बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत झोंका में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को स्वामित्व कार्ड भी वितरित किए।


🔹 कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्री सोनी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि

  • शिविर में बी-1 का पठन, फौती-नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र जैसे राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाए।

  • कोटवारों को सभी गांवों में मुनादी के माध्यम से शिविर की जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी भवन के स्थान पर नए भवन निर्माण और तालाब गहरीकरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


🔹 शिविर में जनता की सक्रिय भागीदारी

राजस्व शिविर कलस्टर झोंका के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायतों — खजुरी, लटुआ, ढाबाडीह, शुक्लाभाठा, भरसेला एवं झोंका — के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर में लोगों ने अपनी भूमि, नामांतरण और प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया।


🔹 आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर ने पीडीएस भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति, पोषण चार्ट, स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की जानकारी ली और कुपोषण मुक्त ग्राम की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।


🔹 अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार निवेश कोरेटी, सरपंच, सचिव, पटवारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व शिविर आम जनता की सुविधा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं — इनसे ग्रामीणों को राजस्व कार्यों के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment