आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 2, 2025

जिला ब्यूरो चीफ
बलौदाबाजार,2 सितम्बर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी मनीराम रात्रे पिता मयाराम की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पुत्र प्रहलाद रात्रे पिता मनीराम रात्रे को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment