जैजैपुर में कांशीराम की 92वीं जयंती पर जोन स्तरीय संगोष्ठी आज, दशहरा मैदान में होगा आयोजन

TEKRAM KOSLE

March 14, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

जैजैपुर। कांशीराम की 92वीं जयंती के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन रविवार 15 मार्च 2026 को जैजैपुर के दशहरा मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
यह आयोजन बहुजन समाज पार्टी की जोन इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में वामसेफ, डी.एस.-4 तथा बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे और बहुजन समाज के आत्मसम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक रहे कांशीराम साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मायावती की विचारधारा तथा आकाश आनंद के नेतृत्व में बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पामगढ़ एवं प्रदेश महासचिव इंदु बंजारे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक इंजीनियर रामेश्वर खरे करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक लालसाय खूंटे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष यादव, प्रदेश महासचिव राधेश्याम सूर्यवंशी, पामगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी जांगड़े, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रोहित डहरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। संगोष्ठी में कांशीराम साहब के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन सशक्तिकरण के विचारों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर कांशीराम साहब का प्रसिद्ध संदेश भी दोहराया जाएगा—
“सर्वजन समाज को न्याय चाहिए तो शासक बनो। जो कौम क्रांति नहीं करेगी, वह कभी शासक नहीं बन सकती। जो कौम शासक नहीं होती, उसकी बहन-बेटी सुरक्षित नहीं होती और वह न्याय भी प्राप्त नहीं कर सकती।”

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment